देहरादून। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन व पशुपति एसोसिएट्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन अन्नापूर्णा के तहत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। रविवार को क्लेमनटाउन, पटेलनगर, बिंदाल, प्रेमनगर और बल्लूपुर में भोजन वितरित किया गया। संस्था अभी तक करीब दो हजार लोगों को भोजन प्रदान करा चुकी है। मिशन में संजीव जेठी, जोगेन्द्र पुंडीर, रवि ध्यानी, मयंक खंडूड़ी, विमल कुकरेती, अरविंद नेगी, आशू बहुगुणा, सुशील काला, अरविंद चैहान, जगमोहन सेठी की ओर से सेवा कार्य किया जा रहा है।
फांउडेशन ने कराया भोजन
• Neeraj Singhal